ENTERTAINMENT

‘ब्लॉकबस्टर वाली फील आ रही’… अखिल अक्किनेनी की फिल्म ‘लेनिन’ पर सामंथा का खास रिएक्शन

हैदराबाद, तेलंगाना

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपने पूर्व देवर अखिल अक्किनेनी की नई फिल्म ‘लेनिन’ के लिए सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के साथ ही सामंथा की पोस्ट चर्चा में आ गई।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा कि अखिल और पूरी टीम को उनकी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि फिल्म से पहले ही उन्हें “ब्लॉकबस्टर वाली फील” मिल रही है।

अखिल अक्किनेनी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘एजेंट’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी। ऐसे में नई फिल्म से उन्हें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

फिल्म का निर्देशन मुरली किशोर अब्बुरु ने किया है। इसमें भाग्यश्री बोरसे और सुनील जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गांव के दबंग नेता के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button