NATIONAL
Delhi News: मांडी रोड को NH बनाने की मांग तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने गडकरी से किया अनुरोध

नई दिल्ली
दक्षिण दिल्ली की अहम मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा है। उन्होंने इस सड़क के विकास की जिम्मेदारी एनएचएआई को देने की भी अपील की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क महरौली-गुरुग्राम रोड और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड को जोड़ती है तथा दिल्ली-एनसीआर के अंतरराज्यीय यातायात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने बताया कि यूटीटीआईपीईसी पहले ही इस सड़क के चौड़ीकरण और समग्र विकास की सिफारिश कर चुका है। इसलिए अब इसे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में शामिल करना समय की जरूरत है।
मुख्यमंत्री का मानना है कि इससे बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन, आधुनिक सड़क अवसंरचना और यात्रियों को अधिक सुरक्षित एवं सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।




