NATIONAL

ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे पर पीएम मोदी, दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देने पर रहेगा फोकस

ऑकलैंड, न्यूजीलैंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने ऑकलैंड में उनका स्वागत किया। लगभग 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते, रक्षा सहयोग, निवेश और तकनीकी साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।

न्यूजीलैंड के नेताओं का कहना है कि भारत के साथ मजबूत साझेदारी उनके देश की आर्थिक और रणनीतिक प्राथमिकताओं में शामिल है। वहीं भारतीय समुदाय भी इस यात्रा को ऐतिहासिक अवसर के रूप में देख रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button